मंडलीय अस्पताल में तीन डेंगू पीड़ित भर्ती
वाराणसी : मौसम बदलते ही बीमारियों का घेरा एक बार फिर कस गया। मंडलीय अस्पताल में रविवार को डेंगू पीड़ि
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 08:34 PM (IST)
वाराणसी : मौसम बदलते ही बीमारियों का घेरा एक बार फिर कस गया। मंडलीय अस्पताल में रविवार को डेंगू पीड़ित तीन मरीज भर्ती कराए गए। इनमें कोटवा- सारनाथ के मनोज (21 वर्ष) व मदरवा- लंका के विजय साहनी (50 वर्ष) को परिवारीजन सुबह अस्पताल ले आए। नारायनपुर-मीरजापुर के सरफरोश (28 वर्ष) को डाक्टरों ने शाम को डेंगू के लक्षणों के आधार पर भर्ती किया। अस्पताल में पहले से ही आठ डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इससे संबंधित वार्ड फुल है। ऐसे में नए मरीजों को दूसरे वार्ड में रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें