उधम सिंह को दी गई सलामी
वाराणसी : अखिल भारतीय शहीद सरदार उधम सिंह समिति के तत्वावधान में रविवार को गिरजाघर स्थित सरदार उधम सिंह स्मारक स्थल पर शहीद मेला लगा। इसमें पुलिस के जवानों ने 32 राउंड हवाई फायर करके सलामी दी। सलामी सरदार सतनाम सिंह धुन्ना ने लिया। दर्जनों लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सभी ग्रंथों का पाठ भी किया गया। बताया गया कि 13 अप्रैल 1980 से लगातार शहीद महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गिरजाघर चौराहा का नाम शहीद उधम सिंह चौराहा रखने की मांग की गई। समारोह में मंगल सिंह, राम बाबू, डा.कैलाश सिंह, विकास, सरदार सुखदेव सिंह बाबा जी, डा.हरि महेंद्र सिंह दुआ, विजय नारायण सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सरदार यशपाल सिंह कुक्कू, सरदार गोविंद सिंह बग्गा, मधु सूदन त्रिपाठी, राजेश आजाद, सरदार योगेंद्र सिंह धुन्ना, सरदार दलजीत सिंह धुन्ना आदि उपस्थित थे। संयोजक सरदार उदय नारायण सिंह ने लोगों को धन्यवाद दिया।