सियासी चश्मा लगाकर हुआ गरीब का उत्थान
जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधायक पंकज ¨सह ने सपा, बसपा और कांग्रेस
जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधायक पंकज ¨सह ने सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी सरकारों में गरीबों के उत्थान की योजनाएं को भी राजनीतिक चश्मों से देखा। पिछड़ों की हिमायती सपा के नेताओं ने सारा विकास जाति विशेष का किया। बसपा ने दलितों के साथ छलावा किया। नाश्ते के टेबल पर गरीबों के उत्थान की योजना बनाने वालों की हकीकत अब जनता जान चुकी है और वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को कटिबद्ध भाजपा के साथ खड़ी है।
प्रदेश महामंत्री बुधवार को निराला प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, गरीबों और मजदूरों का जो उत्थान और सम्मान होना चाहिए वह सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में बने रहने की सोच के कारण नहीं मिला। वह जाति, धर्म और वर्ग की राजनीति करते रहे। सपा के नेता पिछड़ों की रहनुमा होने का दम भरती रही पर परिवार और नाते रिश्तेदारों के साथ अपनी जाति के उत्थान तक सीमित रहे। जिससे अन्य पिछड़े वर्ग के लोग उपेक्षित रहे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में नाश्ते की टेबुल पर योजनाएं बनती रहीं उन्हें किसी वर्ग की ¨चता नहीं रही वह सिर्फ सत्ता पर काबिज रहने की ¨चता में रहे यही कारण है किसी वर्ग का उत्थान नहीं हो सका। सपा, बसपा कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं, उन्हें भाई, भतीजा और चाचा में ही प्रतिभा नजर आती है।
उन्होंने कहा दलित हो या पिछड़ा वर्ग सभी सपा, बसपा और कांग्रेस की हकीकत को जान चुके हैं। भाजपा देश के सवा सौ करोड़ लोगों को ध्यान में रखकर समाज के अंतिम पायदान में खड़े सभी वर्ग के लोगों के उत्थान की ¨चता कर योजनाएं चला रही है यही कारण है कि हर वर्ग भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा मोदी और योगी सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित की योजनाओं को कभी राजनीतिक चश्मा लगाकर नहीं देखती है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान¨सह पटेल ने भी सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़े वर्ग के उत्थान का कोई काम नहीं किया। उनके लिए पिछड़ा वर्ग सैफई परिवार तक सीमित रहा। विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, कुलदीप ¨सह सेंगर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य आनंद अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा, पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, केडी त्रिवेदी, संजय शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार व संचालन महामंत्री अनुराग अवस्थी ने किया। समारोह के संयोजक महेंद्र लोधी व राहुल जायसवाल, सरोज ¨सह चौहान, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, मनीष जायसवाल, दुर्गेश चंदेल, संजीव त्रिवेदी, वाणीकांत द्विवेदी, राधारानी मिश्र, किरन ¨सह आदि ने स्वागत किया।