Move to Jagran APP

अपराधियों को शरण देने वाले जेल में रहेंगे : डॉ. दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने 20 वर्ष राज किया, उनसे किसी ने कानून व्यवस्था पर इतने सवाल नहीं किये जितने दो माह की सरकार से किये जा रहे है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 05:34 PM (IST)
अपराधियों को शरण देने वाले जेल में रहेंगे : डॉ. दिनेश शर्मा
अपराधियों को शरण देने वाले जेल में रहेंगे : डॉ. दिनेश शर्मा

उन्नाव (जेएनएन)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भरोसा है उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था शीघ्र ही पटरी पर आ जाएगी। डॉ. शर्मा आज उन्नाव में थे। केंद्र सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बारे में डॉ. शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की यह सरकार अपने कार्यकाल में नए आयाम बना रही है। 

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में नोटबंदी के बाद जब कुछ लोग जीडीपी गिरने के बात कह रहे थे उस समय हमारे प्रधानमंत्री ने ग्रोथ सात से ऊपर रखने में सफलता हासिल की। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि कुछ लोग बुलबुले की तरह सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे है।

जिन लोगों ने 20 वर्ष राज किया, उनसे किसी ने कानून व्यवस्था पर इतने सवाल नहीं किये जितने दो माह की सरकार से किये जा रहे है। मथुरा की घटना का खुलासा कर दिया गया है। अब दुर्दांत अपराधी जेल में है। उन्हें शरण देने वाले की पीढिय़ां तक जेल में रहेंगी, ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के घर के बाहर चली गोली

सदर विधायक पंकज गुप्ता के घर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आने के ठीक पहले वहां भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच तनातनी हो गई। बात बढऩे पर भाजपा कार्यकर्ता पिंटू सिंह ने विनय सिंह पर पिस्टल से सीधा फायर झोंक दिया। गोली विनय की कार में लगी जिससे उसके शीशे टूट गए। गोली चलते ही विनय सिंह के लोगों ने असलहे निकाले तो पिंटू सिंह और उसके साथी चार बाइक से भाग निकले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.