जिले में 2.80 लाख बैंक खाते नहीं हैं आधार से लिंक
जागरण संवाददाता, उन्नाव : बैंक खाता धारकों का आधार ¨लक करने के लक्ष्य को देखते हुए बैंक
जागरण संवाददाता, उन्नाव : बैंक खाता धारकों का आधार ¨लक करने के लक्ष्य को देखते हुए बैंकों ने बड़ा फैसला लिया है। वह अवकाश के दिन भी आधार जुटाने का कार्य करेंगी। इसके पीछे की मुख्य वजह जिले में अभी भी दो लाख 80 हजार खातों का आधार न मिलना है।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआइ) ने आधार कार्ड को लेकर 31 दिसंबर की डेडलाइन तय की है। इसके बाद वह बगैर आधार वाले बैंक खातों को फ्रीज कर देगा। बैंकों को तय समय में शत फीसद कार्य करने को कहा गया है। जिसे पूरा किए जाने के लिए बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने रात-दिन एक कर दिया है। उनकी कोशिश 30 नवंबर तक रिजल्ट देने की है। इसे देखते हुए बैंकों ने अवकाश के दिन भी आधार जुटाने का फैसला किया है। एलडीएम एसपी शाह ने बताया कि जिले में कुल खातों की संख्या 15 लाख 45 हजार के करीब है। करीब 80 फीसद तक खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। जो बचे हैं उन्हें जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ग्राहक अवकाश के दिन भी आधार अपने खाते से लिंक करा सकते हैं। बावजूद इसके यदि कोई ग्राहक खातों को ¨लक नहीं करता है तो उसका बैंक लेनदेन रोक दिया जाएगा।