सरेशाम वकील को गोली मारी, गंभीर
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज (उन्नाव): गंगाघाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में सरेशाम वकील को गोली मार दी ग
संवाद सहयोगी, शुक्लागंज (उन्नाव): गंगाघाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर में सरेशाम वकील को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। पीठ में गोली धंसने से वकील लहूलुहान हो वहीं गिर गये। छटपटाता देख लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर उसे राजधानी मार्ग स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। आचार संहिता लागू होने और पुलिस की कड़ी मुस्तैदी के बाद हुई घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
घटना मंगलवार शाम लगभग सवा 7 बजे की है। गांधीनगर मोहल्ले के रहने वाले बृजेश ¨सह चौहान उर्फ मंगल ¨सह पेशे से वकील हैं। शाम को वह मोहल्ले में खड़े थे। इसी बीच दो युवकों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गिर गए। फायर की आवाज सुन मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जब तक लोग सचेत होते बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। ब्रजेश को लहूलुहान देख पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। गंगाघाट थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि बृजेश ने उन्हें बताया कि कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर वकील का गौरव गौतम पुत्र जगदीश से गाली गलौज और विवाद हुआ था। जिससे वह रंजिश मानने लगा था। मंगलवार शाम मौका देखकर उसने साथी के साथ घात लगाकर हमला कर दिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।