पुलिस थाना परिसर में हुई शादी
अचलगंज, संवाद सूत्र: 'मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी'। यह पक्तियां शनिवार को अचलगंज थाना क्षेत्र
अचलगंज, संवाद सूत्र: 'मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी'। यह पक्तियां शनिवार को अचलगंज थाना क्षेत्र परिसर में ताजी हो गई। एक प्रेमी जोड़े ने थाना स्थित मंदिर में में ही पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया।
अचलगंज पुलिस थाने के पास लोधैरा मोहल्ले का वाकया है। एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नातिन पड़ोसी युवक के साथ भाग गई है। दीवान गंगासागर ने इसकी सूचना कस्बे के प्रभारी उप निरीक्षक भगवान बक्स ¨सह को दी। धीरे-धीरे यह सूचना फैल गई। मामला थाने पड़ोस का होने की वजह से पुलिस को पहुंचने में देर न लगी। थोड़ी देर बाद पता चला कि युवती कही भागी नहीं बल्कि घर में मौजूद है। राहत की सांस लेते हुए पुलिस युवक के घर पहुंची। पुलिस को सामने देख दोनों का परिवार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा था। दोनों पक्षों को शांत करके पुलिस ने युवक और युवती से उनकी मर्जी पूछी। दोनों के बालिग होने नपर वीडियोग्राफी करा शादी कराने का फैसला हुआ। थोड़ी बात बिगड़ी लेकिन बाद में पुलिस ने ही उसे संभाल लिया। पुलिस के अनुसार युवती सुघर पासवान की बेटी है। जो यहां अचलगंज में अपने नाना के यहां काफी समय से रह रही थी। पड़ोसी कालीशंकर पुत्र रामकुमार पासवान से उसका विवाह थाने के मंदिर में हुआ।