तीन दिन में लगातार तीन चोरियों ने उड़ा दी नींद
उन्नाव, जागरण संवाददाता : लगातार तीसरी रात भी चोरों की धमाचौकड़ी जारी रही। आवास विकास, सिविल लाइन के
उन्नाव, जागरण संवाददाता : लगातार तीसरी रात भी चोरों की धमाचौकड़ी जारी रही। आवास विकास, सिविल लाइन के बाद प्रियदर्शनीनगर में एसडीओ विद्युत के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे चोरों ने पुलिस को चुनौती देने के साथ ही शहर वासियों की नींद हराम कर दी है। पुलिस की गश्त व्यवस्था की कलई भी खुलकर सामने आ गयी है।
आवास विकास कालोनी में अढ़तिया के घर से चोर मकान का ताला तोड़कर लगभग दो लाख का माल बीन ले गए। पुलिस घटना की छानबीन में लगी थी इसी के दूसरी रात में चोरों ने सिविल लाइंस के कल्याणी देवी के निवासी छत्तीसगढ़ में कार्यरत शिक्षक सतीशंकर के मकान को निशाना बनाया यहां से चोर लगभग 23 लाख रुपये का माल बीन ले गए। बुधवार रात चोरों ने प्रियदर्शनीनगर निवासी एसडीओ विद्युत मनीष यादव के घर को निशाना बनाया। चोरों ने पहले पुलिस चौकी क्षेत्र दहीचौकी उसके बाद सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र और अब अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पूरे शहर की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। सबसे खास बात यह है कि तीनों ही चोरियां ताला बंद मकानों में हुई हैं। इससे माना जा रहा है चोरों का एक ही गिरोह घटनाओं को अंजाम दे रहा है। गिरोह सूने मकानों को ही अपना निशाना बना रहा है। सीओ सिटी रामअर्ज ने कहा कि रात्रिगश्त बढ़ाने का निर्देश कोतवाली प्रभारी को दिया है। अब गश्त की अकस्मिक चे¨कग और गश्त मिलान भी कराया जाएगा।