प्रदेश सरकार के विकास से बौखला गए विपक्षी
उन्नाव, जागरण संवाददाता : सिविल लाइंस कार्यालय स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को महिला सभा की बैठक आय
उन्नाव, जागरण संवाददाता : सिविल लाइंस कार्यालय स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को महिला सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें महिला सभा की प्रदेश सचिव शशी पाठक ने शिरकत की। मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने का दंभ भरा। कार्यकर्ताओं के विश्वास को मजबूत करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक शुरू होने के पहले जिलाध्यक्ष प्रभा यादव ने प्रदेश सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब की बेटी को कन्या विद्याधन, लैपटाप तो वहीं समाजवादी पेंशन, 108, 102 एंबुलेंस सेवा, महिलाओं की सुरक्षा में 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन, आगरा एक्सप्रेस-वे, ट्रांस गंगा सिटी, लोहिया आवास जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात जनता को अखिलेश सरकार ने दी है। जो काम साढ़े चार साल में होने को है 40 साल में नहीं हो सका था। सरकार के विकास की रफ्तार को देख विपक्षी दल बौखला गए है और फर्जी बयानबाजी कर सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को क्षेत्र में निकल प्रचार प्रसार करने में जुट जाने की बात कही। इस दौरान उपाध्यक्ष आशा अग्रवाल, महामंत्री चंद कुमारी, ऊषा यादव, शशी निषाद आदि मौजूद रही।