क्रेन के कारण धोबिन पुलिया पर लगा भीषण जाम
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : धोबिन पुलिया के निकट चल रहे फोरलेन सड़क के काम के चलते क्रेन के कारण वहां प
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : धोबिन पुलिया के निकट चल रहे फोरलेन सड़क के काम के चलते क्रेन के कारण वहां पर भीषण जाम लग गया। क्रेन के काम करने के दौरान वहां पर वाहन फंसते चलते चले गए। हर कोई जल्दी निकलने की आपाधापी में वाहनों को फंसा बैठा जिससे वहां पर जाम लग गया। दोपहर लगभग डेढ़ बजे के करीब लगा जाम दोपहर ढाई बजे खुल सका। तब तक लोगों को जाम में फंसे रहने के कारण परेशान होना पड़ा।
जाम की वजह से कानपुर व शुक्लागंज से उन्नाव की ओर जाने वाले तमाम वाहनों को चंपापुरवा वाले रास्ते से होकर गंतव्य को जाना पड़ा। इसी तरह उन्नाव की ओर से कानपुर व शुक्लागंज की ओर आने वाले वाहनों को मरहला चौराहे से बैराज मार्ग की ओर चल कर चंपापुरवा वाले रास्ते से होकर आना पड़ा। जाम खुलने के बाद यातायात सुचारू हो सका। जाम में फंसे लोगों का कहना रहा कि जाम भीषण रहा लेकिन पुलिस नदारद रही। जाम से जूझ रहे लोग पुलिस की व्यवस्था को कोसते रहे। जाम के दौरान कुछ लोगों से जल्दी निकलने के चक्कर में एक दूसरे से नोक झोंक भी हुई। जिसे वहां पर मौजूद लोगों ने बीच में पड़ कर शांत कराया।