महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन
उन्नाव : वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ल की मां व पूर्व जिला पंचायत सदस्य और 80 के दशक में महिला कांग्रेस
उन्नाव : वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ल की मां व पूर्व जिला पंचायत सदस्य और 80 के दशक में महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष रही श्रीमती प्रेमकुमारी शुक्ला का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 88 वर्षीय श्रीमती शुक्ला काफी दिनों से गुर्दे के रोग से पीड़ित थी। उनका निधन बदरका स्थित उनके आवास पर दोपहर लगभग दो बजे हुआ। स्व. प्रेम कुमारी समाज सेवा के क्षेत्र में काफी लंबे समय से सक्रिय भागीदारी निभाती चली आ रही हैं। साथ ही उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक ट्रस्ट में भी लंबे समय तक योगदान दिया। वह अपने पीछे दो पुत्र राजन शुक्ल व राजेश शुक्ला के अलावा तीन पुत्रों व काफी भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9 बजे जाजमऊ गंगा तट पर होगा।