भीषण गर्मी में साइकिल चला रहे सपाइयों का छूटा पसीना
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : भीषण गर्मी में साइकिल चला रहे सपाइयों का पसीना छूट गया। आपाधापी के बीच शुर
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : भीषण गर्मी में साइकिल चला रहे सपाइयों का पसीना छूट गया। आपाधापी के बीच शुरू हुई साइकिल यात्रा पर गर्मी व तेज धूप का कहर हावी रहा। रैली में शामिल सपाई कुछ दूर साइकिल चलाने के बाद छांव का सहारा लेते नजर आए। सपाई एक ओर अपने माथे से टपकते पसीने को पोछते रहे तो दूसरी तरफ आला कमान के आदेश का पालन करने कर भय उनके माथे पर साफ झलकता नजर आया। जैसे तैसे पहले दिन की रैली का समापन किया गया।
सपा की नीतियों, कार्यों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आलाकमान के आदेशानुसार रविवार को दर्जनों सपाई नगर अध्यक्ष उमालाल यादव के नेतृत्व में साइकिल लेकर नगर में निकले। शुरुआत में सपाइयों की संख्या ज्यादा नजर आई। जबकि, दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही उनकी संख्या में भी कमी दर्ज की गई। भीषण गर्मी में कार्यकर्ता अपने माथे से टपक रहे पसीने को पोछते हुए साइकिल पर पैडल मार कर आगे बढ़ते रहे। राजधानी मार्ग स्थित कप्तान साहब हाते से होते हुए, मदनीनगर, आनंदनगर, सुभाषनगर, करीमुल्ला कालोनी, ऋषिनगर, नेहरूनगर, साकेतपुरी, आजादनगर, अलीनगर, मरहला चौराहा, सरैया क्रा¨सग से होते हुए गोताखोर, मिश्रा कालोनी पहुंची। साइकिल यात्रा के दौरान सपाइयों ने लोगों को पार्टी संबंधित पंपलेट, कलेंडर, अपील पत्र आदि का वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से लाली यादव, अभिषेक द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, मुन्नालाल वर्मा, रामकृपाल यादव, प्रमोद ओझा, राजेश्वरी कश्यप, डा. अजय, नवल गुप्ता, सोनू यादव, मोनू श्रीवास्तव, गुलजार, दीपू आदि थे।