ग्री¨टग कार्डों की होली जला मनाया विरोध
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : रविवार को विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दर्जनों ग्री¨टग कार्डों की
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : रविवार को विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दर्जनों ग्री¨टग कार्डों की होली जलाकर वेलेंटाइन डे का विरोध दर्ज कराया। उन्होंने वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य सभ्यता ¨सबल बता कर इससे मनाने का भी विरोध किया।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता राजधानी मार्ग पर एकत्रित हुए और दर्जनों ग्री¨टग कार्डों को लेकर बीच सड़क पर कार्डों की होली जलाई। विहिप जिला मंत्री सोनू बाजपेई ने बताया कि किसी देश को नष्ट करना हो तो उसकी सभ्यता को नष्ट कर दो मंशा पूरी हो जाएगी। उन्होंने वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य सभ्यता का प्रभाव बताया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर इन पर्वों की देश में मनाना खत्म नहीं किया गया तो एक दिन देश अपनी ही सभ्यता भूल जाएगा। पश्चिमी सभ्यता का प्रचार प्रसार देश के युवाओं को दिग भ्रमित करता है। इसे रोकना प्रत्येक ¨हदू का कर्तव्य बताया। कहा कि यदि युवाओं को प्यार ही करना है तो अपने माता पिता को करो और शादी के बाद पत्नी व गुरुजनों को करो। प्यार का प्रदर्शन करना किसी भी लिहाज से देश के हित में नहीं है। नगर अध्यक्ष रमेश शुक्ला, शानू वर्मा, नितिन तिवारी, आशू शर्मा, अमित श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, समीर, प्रदीप, सूरज, नीरज, पार्थ, राकेश तिवारी, राहुल शुक्ला, देशराज आदि थे।