घरों में घुसता गंदा पानी, रामपुरी की यही कहानी
उन्नाव, जागरण संवाददाता : बांस व बल्लियों के सहारे दौड़ रहे बिजली के तार, बजबजाती नालियां, जगह जगह
उन्नाव, जागरण संवाददाता :
बांस व बल्लियों के सहारे दौड़ रहे बिजली के तार, बजबजाती नालियां, जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों में लोट रहे सुअर, खराब पड़े व गंदा बदबूदार पानी दे रहे हैंडपंप, सड़कों व गलियों में भरता पानी वार्ड नंबर 14 मौहारी बाग की पहचान बने हुए हैं। साढ़े चार करोड़ रुपए से कराए गए विकास कार्य इन समस्याओं के आगे बौने साबित हो रहे हैं। तीन वार्डों का पानी सिविल लाइन नाले से होता हुआ केवटा तालाब में जाता है जो बरसात के दिनों में रामपुरी में रहने वाले लोगों के घरों के भीतर तक पहुंचता है।
जनता का दर्द
मौहारी बाग में आज तक मेरी गली की मात्र 100 मीटर की सड़क बनवाई नहीं गई है। साल के बारहों महीने इसमें हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोगों के घरों के भीतर तक कीड़े और गंदा पानी जाता रहता है। जिससे लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।-शंभू दयाल अवस्थी।
जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने कारण गली में हर समय गंदगी और गंदा पानी भरा रहता है। जो बरसात के दिनों में घरों के भीतर तक भरता है। जिससे घर गृहस्थी तक का सामान पानी में उतराने लगता है। गली में रहने वाले परिवारों को आवागमन में घोर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।-सुशील कुमार।
पूरे क्षेत्र में जगह जगह कूड़े के ढेर जमा हैं। है। लोगों के खाली पड़े प्लाटों तक में कूड़े के अंबार लगे हैं जिनकी सड़ांध से सांस तक लेना दूभर रहता है। गंदगी व गली में जलभराव के कारण घरों में सीलन तथा मच्छरों का इस कदर प्रकोप है कि लोग चैन की नींद तक नहीं सो पा रहे हैं।-संजय द्विवेदी।
क्षेत्र में कई हैंडपंप खराब हालत में पड़े हुए हैं। वहीं कई हैंडपेंपों का हाल यह है कि काफी मशक्कत के बाद जो पानी निकलता बी है वह गंदा और बदबूदार है। जिसे कोई पीता तक नहीं है। पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।-बुधाना।
जगन्नाथ साह स्कूल के पीछे की गली आज तक नहीं बनी है। बरसात के दिनों में इस गली में कमर और घुटलों तक पानी भर जाता है। जिससे लोगों को घोर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे यहां पर गिरते पड़ते बमुश्किल निकल पाते हैं। पूरी गली का हाल बदहाल है। जिसका कोई पुरसाहल नही है।-ऊषा देवी।
बांस बल्लियों के सहारे झूल रहे तार लोगों के सिर से टकराते रहते हैं। किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बरसात के दिनों में लोगों को निरंतर भय बना रहता है। गलियों में पड़े खाली प्लाट कूड़ा घरों की शक्ल में तब्दील हो चुके हैं। हर समय वहां पर गंदगी में सुअर लोटते रहते हैं।-देवेंद्र ¨सह।
क्षेत्र में तमाम गलियां बनी नहीं हैं। जिससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत होती है। नालियां इस कदर बजबजा रही हैं कि सड़ांध के मारे सांस तक लेना मुश्किल रहता है। बाइक से निकलने पर बांस बल्लियों पर झूलते तार सिर पर टकराते हैं। हैंडपंपों से जो पानी आ रहा है वह काफी गंदा है। बरसात के दिनों में घरों के भीतर तक नालियों का गंदा पानी भरता है।-रामेश्वर।
:::::::::::::::::::::::::::::::::
क्या कहते जिम्मेदार
साढ़े 4 करोड़ रुपए से पूरे वार्ड क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। जिससे नाली, खड़ंजे, इंटरला¨कग आदि के कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा 22 लाख रुपए से मौहारी बाग का नाला निर्माण कराया गया है। वार्ड क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए 22 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए हैं तथा 25 हेंडपंपों की रीबो¨रग कराई गई है। मार्ग प्रकाश के लिए वार्ड में 45 सोडियम लगाई गई हैं। वार्ड में साफ सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। सफाई कर्मचारियों की कमी है। वार्ड में कुल 8 सफाई कर्मचारी हैं। वार्ड बड़ा होने के कारण सभी जगह पर सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं। जब कि जरूरत कम से कम 22 सफाई कर्मचारियों की है। रामपुरी में जलभराव की समस्या के लिए 175 मीटर का नाला बनना जरूरी है। 14 वें वित्त में ईओ और पालिका अध्यक्ष से इसे बनवाने के लिए कहा गया था लेकिन उन लोगों ने कोई ध्यान नहीं दिया।-सुनील अवस्थी, सभासद।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
वार्ड नंबर 14 रामपुरी में तमाम विकास कार्य कराए गए हैं। नाली, खड़ंजों के अलावा अधिकांश सड़कों व गलियों में इंटरला¨कग के कार्य कराए गए हैं। कई नए इंडिया मार्का हैंडपंप बनाए गए हैं, तमाम हैंडपंपों की रीबो¨रग कराई गई है। वार्ड क्षेत्र में मार्ग प्रकाश के लिए सोडियम लाइटों को लगवाया गया है। वार्ड में साफ सफाई होती है। सफाई कर्मचारियों की कमी जरूर है। जहां कहीं पर गंदगी जमा है उसे साफ कराया जाएगा।-रोली गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी।