प्रदेश में नए उद्योग के मिले संकेत
उन्नाव, जागरण संवाददाता: अरुणिमा सिन्हा की खेल अकादमी का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न
उन्नाव, जागरण संवाददाता: अरुणिमा सिन्हा की खेल अकादमी का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा के साथ दो घंटे से अधिक समय व्यतीत किया। इस बीच दोनों के बीच हुई गुफ्तगू प्रदेश में नए औद्योगिक विकास के संकेत दे गई। शायद पहली बार एक मंच पर नजर आई इन दोनों शख्सियतों ने कम शब्दों में ऐसा ही कुछ कहकर इस प्रदेश में टाटा समूह के विस्तार का संकेत दे दिया।
जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर बेथर गांव स्थित मंच पहुंचने से लेकर वापस होने तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रतन टाटा के बीच मेजबान और मेहमान जैसे भाव नजर आए। छोटी छोटी बातों की जानकारी और कान में हो रही चर्चा के बीच सबसे पहले संबोधन के लिए आए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने प्रदेश की हाईटेक योजनाओं, एक्सप्रेस वे, स्टेडियम, आईटी सिटी जैसी योजनाओं की चर्चा शुरू की और शहर को 24 और गांव को 16 घंटे बिजली देने की योजना को अलग अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने मुख्यमंत्री की ऊर्जा, योजनाएं पर चर्चा के बाद रतन टाटा को बेदाग उद्यमी बता प्रदेश में आने का निमंत्रण दिया। इसी सब के बाद डायस पर आए रतन टाटा अपने एक शब्द में ही सारी बात यह कहते हुए पूरी कर दी कि स्टेट डेवलपमेंट को फील किया और मैं इंप्रेस हूं। स्टेट फंटास्टिक है। इसी के बाद माइक सीएम अखिलेश यादव ने संभाला। उन्होंने भी रतन टाटा को यूपी बुलाने के लिए देश से लेकर अमेरिका तक किए गए प्रयास की चर्चा करते हुए कहा कि काफी समय से मैं और नेता जी रतन टाटा को यहां बुला रहा था। आज वह मौका देश की पहली विकलांग पर्वतारोही अरुणिमा के प्रयासों से पूरा हुआ। उन्होंने भी प्रदेश में औद्योगिक विकास पर चर्चा करने के साथ ही पूर्व में टाटा मोटर्स के यूपी छोड़ने की बात को अफवाह को सामने रखते हुए एक बार फिर इशारों इशारों में यूपी में टाटा ग्रुप को लाने का आमंत्रण देकर प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में सहयोग मांगा।