अमर सपूतों के नाम से बच्चों में भरेंगे जोश
उन्नाव, जागरण संवाददाता : अमर सपूतों के नाम से सदन बनाकर अब छात्रों में जोश भरा जाएगा। इन सपूतों के
उन्नाव, जागरण संवाददाता : अमर सपूतों के नाम से सदन बनाकर अब छात्रों में जोश भरा जाएगा। इन सपूतों के नाम से हाउस बनाकर बच्चों में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होगा और वह शिक्षा के क्षेत्र में जहां आगे बढ़ सकेंगे वहीं सर्वांगीण विकास भी होगा। यह तरकीब राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने खोजी है। प्रधानाचार्य का कहना है कि इन सपूतों का नाम बच्चों के साथ जुड़ते ही उनमें जोश पैदा हो जाएगा और वह शिक्षा से लेकर खेलकूद तक के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ।
प्रधानाचार्य कृष्ण बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि गिरते हुए शिक्षा के स्तर को सुधारने और च्च्चों में प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिस्पर्धा की भावना भरने के लिए चार सदन बनाए गए हैं। इनमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के च्च्चों को शामिल किया गया है। प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में पाठ्य सहगामी व खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसकी शुरुआत चार सितंबर को निबंध प्रतियोगिता से होगी। सभी छात्रों को ¨हदी और अंग्रेजी में निबंध लिखने होंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि जो चार सदन बनाए गए हैं उनमें सुभाष चंद्र बोस सदन, शहीद भगत ¨सह सदन, महाराणा प्रताप सदन व चंद्रशेखर आजाद सदन हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों के अलग-अलग ग्रुप बना उनको इन सदनों से जोड़ा जाएगा। इन सदनों को अलग अलग रंग दिए गए हैं। जिस सदन का जो रंग होगा उसके ग्रुप के च्च्चों को उसी कलर की टी शर्ट पहनकर शनिवार के दिन स्कूलआना होगा। प्रधानाचार्य बताते हैं कि सुभाष चंद्र बोस सदन के च्च्चों को लाल रंग दिया गया है। इस सदन के च्च्चों का ग्रुप लाल रंग की टी शर्ट धारण करेगा। शहीद भगत ¨सह सदन को हरा रंग दिया गया है। इस सदन के च्च्चों को हरे रंग की टी शर्ट पहननी होगी। महाराणा प्रताप सदन के च्च्चे पीले रंग की टी शर्ट और चंद्रशेखर आजाद सदन ग्रुप के च्च्चे नीले रंग की टी शर्ट में रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन सदनों की 4 सितंबर को विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें सभी च्च्चे अपने-अपने सदन की ओर से शामिल होंगे।