पक्षी विहार में एयर गन समेत तीन पकड़े
नवाबगंज, संवादसूत्र: स्थानीय पक्षी विहार में शिकार के लिए एयरगन लेकर आए तीन नाबालिग लड़को को पक्षीविह
नवाबगंज, संवादसूत्र: स्थानीय पक्षी विहार में शिकार के लिए एयरगन लेकर आए तीन नाबालिग लड़को को पक्षीविहार के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उनपर वर्ड-लाइफ एक्ट के तहत 10-10 हजार का जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया।
पक्षीविहार में रविवार को पर्यटकों की काफी भीड़ थी। इसमें कुछ लोग झील में घुम रहे थे। तभी झील के बीचो बीच तीन लड़के एयर गन लेकर पक्षियों के शिकार के लिए फायर कर रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही विभाग के कर्मचारियों को मिली तो उन्होंने नाकेबंदी कर तीनों लड़को को पकड़ लिया और रेंजर के पास ले गए। रेंजर रघुनाथ मिश्रा ने तीनों से पूछताछ की तो लड़कों ने अपने नाम जायद 15 वर्ष पुत्र कादीर निवासी हुसैनगंज लखनऊ, मो. कैफ पुत्र कलीम निवासी अस्तबल चारबाग लखनऊ, उवैस 17 वर्ष पुत्र शकील निवासी सुभाष नगर लखनऊ बताया। रेंजर ने जब लड़कों से जेल भेजने की बात कहीं तो उनके होश उड़ गए और माफी मागने लगे, अपनी पढ़ाई का वास्ता भी दिया। अधिकारियों ने उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। परिजन ों भी अपनी गलती मानी और लड़कों को डाट फटकार लगायी। इसके बाद उनपर 10- 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर दिया छोड़ दिया।