उन्नाव से गुजरीं प्रियंका, कांग्रेसी रहे बेखबर
उन्नाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल रही प्रियंका गांधी बुधवार को दोपहर पूर्व निर्धारित रू
उन्नाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल रही प्रियंका गांधी बुधवार को दोपहर पूर्व निर्धारित रूट बदलकर उन्नाव से होकर सरेनी रायबरेली के लिए अपने वाहन काफिले के साथ गईं। लेकिन वाहनों को लेकर हूटर व लाव लश्कर जैसी कोई बात नहीं रही। लखनऊ कानपुर राजमार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों की तरह उनके वाहन निकले। जिसमें सिल्वर रंग की टाटा सफारी कार में सवार प्रियंका वाड्रा सबसे आगे चल रही थीं। सड़क मार्ग पर जाम आदि को देखते हुए कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन ने दरोगा सिपाहियों की ड्यूटी लगा रखी थी। जब कि पुलिस कंट्रोल रूम से उनके निकलने की पल-पल की स्थिति का जायजा लिया जाता रहा, पर सड़क मार्ग से कहां कितने समय प्रियंका का काफिला निकला इससे पुलिस अधिकारी से लेकर दरोगा सिपाही तक अनभिज्ञता जताते रहे। उन्नाव ओवर ब्रिज व दही चौकी के मध्य नियुक्त पुलिस दल के सदस्य भी तब नजर आए जब उनका वाहन काफिला निकल चुका था। प्रियंका का गुणगान कर सत्ता की चाहत रखने वाले कांग्रेसियों में भी स्वागत करने आदि को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ली गई। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं में बोधराज ¨सह चार पांच युवाओं के साथ राजमार्ग में ओवर ब्रिज के पास पहुंचे भी तो प्रियंका का काफिला आगे बढ़ चुका था। उधर बीघापुर में उन्नाव से रायबरेली राजमार्ग होते हुए प्रियंका गांधी के सेमरी जाने की मीडिया कर्मियों से सूचना मिलने पर बीघापुर बस स्टेशन के पास उनके स्वागत में कुछ कांग्रेसी जमा हो उनके आने की राह तकते रहे लेकिन उनका काफिला लालकुंआ से भोजपुर रायबरेली सड़क मार्ग होकर सरेनी चला गया। प्रियंका के आने की खबर कांग्रेसियों को भी मिली पर ब्लाक स्तर का कोई नेता तो नहीं आया। अलबत्ता एक पुराने कार्यकर्ता सुंदर प्रजापति अपने साथियों के साथ जरूर आ पहुंचे पर प्रियंका के न आने से मायूस होकर लौट गये।