द्वारचार के दौरान बरात में मारपीट व फाय¨रग
अचलगंज, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के रामबक्सा खेड़ा मजरे मालमऊ आयी बरात में द्वारचार के दौरान विवाद ह
By Edited By: Published: Sat, 18 Apr 2015 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 07:57 PM (IST)
अचलगंज, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के रामबक्सा खेड़ा मजरे मालमऊ आयी बरात में द्वारचार के दौरान विवाद हो गया। बराती एवं जनाती एक दूसरे से भिड़ गये। नौबत फाय¨रग तक पहुंच गयी। इससे अफरा तफरी मच गयी। वर पक्ष के परिजन छोड़कर सभी भाग खड़े हुए। पूरी रात इसकी पंचायत हुई। विरादरी के बुर्जुगों के हस्तक्षेप पर शनिवार सुबह समझौता होकर दुल्हन की विदाई हो सकी।
घटनाक्रम के अनुसार बरात बीघापुर थाना क्षेत्र के घाटमपुर के मजरे एकघरा गांव से आयी थी। ग्रामीणों ने बताया कि विवाद होने पर 100 नंबर पर इसकी सूचना दी गयी। रातोंरात पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर लौट आयी। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें