किसान ने की खुदकुशी
असोहा, संवादसूत्र : कर्ज के बोझ से दबे और बर्बाद हुई फसल से परेशान अधेड़ ने फांसी लगा कर जान दे दी। म
असोहा, संवादसूत्र : कर्ज के बोझ से दबे और बर्बाद हुई फसल से परेशान अधेड़ ने फांसी लगा कर जान दे दी। मृतक गल्ला व्यापारी होने के साथ साथ दूसरों के खेतों को बटाई पर लेकर खेती भी करता था।
मौरावां थाना क्षेत्र के गांव बछौरा गांव निवासी चंद्रपाल साहू 46 पुत्र श्याम बिहारी के पास जीवनयापन के लिए 15 बिस्वा जमीन और गांव के बाहर दुकाने हैं। इसके अलावा वह गल्ला का व्यापार और दूसरों के खेतों को बटाई पर लेकर खेती करने का काम करता है। परिजनों ने अनुसार इसी सब के लिए चंद्रपाल ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। इधर आलोवृष्टि अतिवृष्टि के कारण उसकी व बटाई ली गई फसल बर्बाद हो गई थी। गुरुवार देर रात चंद्रपाल रात वापस आया लेकिन घर न जाकर गांव के बाहर ही बनी अपनी दुकानों पर रुका। जहां उसने अपने अंगौछे से बाहर टिनशेड के नीचे पड़े पाइप से फांसी का फंदा लेकर जान दे दी। भोर पहर ग्रामीणों ने उसे फांसी पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन व पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। जहां घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष केके यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
चंद्रपाल साहू कि मृत्यु के बाद अब समस्या उसके परिवार के पालन पोषण की पैदा हो गयी है। बेटी पूजा की शादी कैसे होगी यह सोच उसकी पत्नी चंदा सर पटक पटक लोगों से यही सवाल कर रही है। छोटे दो बेटों का रो रो कर बुरा हाल था।