युवक का शव मिला
बांगरमऊ, संवाद सहयोगी : बांगरमऊ लखनऊ मार्ग पर गुरुवार भोर पहर एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मि
बांगरमऊ, संवाद सहयोगी : बांगरमऊ लखनऊ मार्ग पर गुरुवार भोर पहर एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने कई घंटे तक आस-पास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। किन्तु पहचान न हो पाने पर अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई।
लखनऊ मार्ग पर गांव भटियापुर के निकट गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे एक अज्ञात युवक की का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि उसे तेज ऱफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। लगभग 26 वर्षीय मृतक का रंग सांवला, गोल चेहरा है। किन्तु सिर पिचक जाने से उसका पहचान में नहीं हो सकी है। वह स़फेद रंग की पैंट व धारीदार शर्ट और मटमैले रंग का फुल स्वेटर जिसमे काली और सफेद धारी पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली से उपनिरीक्षक मो.हारुन मौके पर पहुचे। जहां उन्होंने काफी देर तक उसकी शिनाख्त कराने कराने के प्रयास किए हैं। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पायी थी।