मौसा ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म किया
सुमेरपुर, संवादसूत्र: पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव असेहरू से 13 वर्षीय किशोरी को रिश्ते का अधेड़ मौस
सुमेरपुर, संवादसूत्र: पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव असेहरू से 13 वर्षीय किशोरी को रिश्ते का अधेड़ मौसा बहला फुसला कर भगा लाया। कई दिनों तक यहां वहां रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गांव के लोगों को इसकी भनक लगी, तो उन लोगों ने इसकी सूचना किशोरी के माता-पिता को दी। उन्होंने इसकी सूचना बिहार पुलिस को दी। छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी को दुबई गांव से गिरफ्तार कर लिया और अपह्त किशोरी को भी मुक्त कराया।
असेहरू गांव निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी को बीती 22 नवंबर को उसके घर आने जाने वाले रिश्ते के अधेड़ मौसा राम बरन पुत्र महावीर निवासी रसूलपुर थाना बिहार अपने साथ बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले आया। इसके बाद किशोरी को यहां वहां कई स्थानों पर रखकर दुष्कर्म करता रहा। बुधवार को रामबरन किशोरी को अपने साथ लेकर पड़ोस के गांव दुबाई जाने के लिए निकला तभी इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। इसपर उन्होंने किशोरी के माता पिता को इसकी सूचना दी। कई दिनों पुत्री तलाश में लगे माता पिता को जैसे ही इसका पता चला तो वह आनन फानन बिहार थाना पुलिस को सूचना देते हुए रसूलपुर गांव पहुंचे। यहां राम बरन के न मिलने पर ग्रामीणों ने बताया कि वह पड़ोस के गांव दुबाई जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने दुबाई गांव में दबिश दी। जहां से राम बरन को गिरफ्तार कर किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने धारा 376 और 3-4 पास्को एक्ट के तहत किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया है।