ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल
उन्नाव, जागरण संवाददाता : शहर के कांशीराम कालोनी मार्ग पर गुरुवार रात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार
उन्नाव, जागरण संवाददाता : शहर के कांशीराम कालोनी मार्ग पर गुरुवार रात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को पकड़ भीड़ ने पिटाई कर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
शहर के मोहल्ला गिरजाबाग निवासी राजेंद्र कुमार तिवारी 40 पुत्र जीवन प्रकाश अपने पड़ोस में रहने वाले हितेश 38 पुत्र प्रेमशंकर के साथ बाइक से कांशीराम कालोनी गए थे जहां से रात लगभग 9 बजे दोनों वापस लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय नागरिकों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य मार्ग दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से रंजीत 17 पुत्र छेदीलाल निवासी कटरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।