महिला की संदिग्ध दशा में जलकर मौत
सुमेरपुर, संवादसूत्र: बिहार थाना क्षेत्र के गांव गौरा में एक विवाहिता की घर में संदिग्ध हालात में आग
सुमेरपुर, संवादसूत्र: बिहार थाना क्षेत्र के गांव गौरा में एक विवाहिता की घर में संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता व अन्य परिजनों ने ससुराली पर जला कर मारने का आरोप गलाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरा गांव निवासी रहीश की पत्नी दिहाना 30 की रविवार को घर के कमरे में संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। घटना की ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता मो. अमीन निवासी हलबल खेड़ा थाना क्षेत्र बारा सगवर ने घटनास्थल पर पहुंच ससुराली जनों पर पुत्री को जलाकर मार दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 उन्होंने दिहाना का विवाह दान दहेज के साथ किया था। इसके बाद भी पति व अन्य ससुराली जन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। पिता ने घटना की सूचना बिहार थाना पुलिस को दी है।