युवक का शव रेल पटरी के किनारे मिला
उन्नाव, जागरण संवाददाता: लखनऊ कानपुर रेल मार्ग पर रविवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव शेखपुर नहर रेल
उन्नाव, जागरण संवाददाता: लखनऊ कानपुर रेल मार्ग पर रविवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव शेखपुर नहर रेलवे क्रा¨सग के निकट मिला। मृतक के पास मिले बैग में राजगीर के औजार होने से उसके राजमिस्त्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने आशंका जतायी है कि युवक कहीं से कमाई कर लौट रहा था। तभी ट्रेन पर उसके साथ बैग छीनने का प्रयास हुआ और उसी को बचाने के चक्कर में वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
शेखपुर शराब मील के पीछे नहर के निकट रेलवे पटरी पर एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव रविवार को संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतक के पास एक बैग मिला। जिसमें कन्नी, बसुली, आदि राजगीर का सामना था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक राजगीर था। कहीं दूर से कमाई करके घर वापस लौट रहा था। ट्रेन पर उसके साथ लूटपाट का प्रयास होने की आशंका जताई जा रही है।
महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
शहर के लोक नगर रेलवे क्रा¨सग के निकट इसी मोहल्ले के निवासी स्व. सुखवासी लाल की पत्नी निर्मला देवी 50 की रविवार को रेलवे पटरी पार कर रही थी तभी किसी ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार निर्मला देवी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी जिसका उपचार भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।