वाहन की टक्कर से फैक्ट्री श्रमिक की मौत
उन्नाव, जागरण संवाददाता: उन्नाव हरदोई मार्ग पर शनिवार देर रात फैक्ट्री से करके वापस लौट रहे साइकिल
उन्नाव, जागरण संवाददाता: उन्नाव हरदोई मार्ग पर शनिवार देर रात फैक्ट्री से करके वापस लौट रहे साइकिल सवार श्रमिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे श्रमिक सड़क किनारे स्थित खंती में गिरा और रात भर वहीं पड़ा रहा। पास स्थित ईंट भट्ठा श्रमिकों ने उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी।
मूलरूप से बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव बहुराजमऊ निवासी लाखन ¨सह 45 पुत्र मोहन ¨सह माखी थाना क्षेत्र के गांव खुर्द थोक स्थित ससुराल में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था और दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक ईकाई में मजदूरी करता था। शनिवार रात लगभग 11-12 बजे के मध्य लाखन फैक्ट्री से वापस साइकिल से घर लौट रहा था। उन्नाव हरदोई मार्ग पर थाना और बौनामऊ गांव के मध्य ईंट भट्ठे के निकट लाखन को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क से दूर खंती में जा गिरा, जबकि उसकी साइकिल सड़क पर पड़ी रही। रात घर न पहुंचने पर लाखन के परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह ईंट भठ्ठे के श्रमिकों ने उसका शव खंती में पड़ा होने की सूचना माखी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास से मिले मोबाइल में दर्ज नंबरों पर फोन नंबर पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे लाखन के पुत्र रोमियों ने उसकी शिनाख्त दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।