धान के खेत में मिला अजगर, हड़कंप
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 09:18 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 09:18 PM (IST)
पुरवा, संवाद सहयोगी : रविवार की सुबह विकास खंड के ग्राम चक जमालपुर में धान के खेत में 10 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार अजगर एक भेड़ को अपना शिकार बना रहा था।
लालडीह के लोग सुबह सात बजे के करीब कुछ ग्रामीण शौंच आदि के लिए निकले थे तभी जंगली के धान के खेतों की नाली में अजगर दिखाई दिया। अजगर देखकर घबराये ग्रामीणों ने गांव जाकर सूचना दी और देखते ही देखते मजमा लग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया। जिस पर वन दरोगा अभिषेक कुमार कर्मियों के साथ पहुंचे और अजगर को पकड़ लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें