राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, चोटिल हो रहे लोग
चांदा : अगर आप लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर सफर कर रहे हैं तो संभल कर। आनापुर-कोथरा मार्ग के बीच चार किमी ग
चांदा : अगर आप लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर सफर कर रहे हैं तो संभल कर। आनापुर-कोथरा मार्ग के बीच चार किमी गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। इन गड्ढों में फंसकर आए दिन कोई न कोई दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद महकमे ने मार्ग का मरम्मतीकरण नहीं कराया।
फोरलेन निर्माण के चलते अधिकारी लखनऊ-वाराणसी मार्ग के मरम्मतीकरण की सुध नहीं ले रहे हैं। पगयाीपुर चौराहे से ही वाहन चालकों की दुश्वारियों का सिलसिला जो शुरू होता है वह कोइरीपुर तक जारी रहता है। आनापुर-कोथरा मार्ग पर पांच किमी की दूरी में बड़े-बड़े गड्ढे में अगर वाहन चालक चूक गए तो जान से ही हाथ धोना पड़ सकता है। बानगी के तौर पर अमरूपुर निवासी राजेश शनिवार देर शाम लम्भुआ कस्बे से वापस आ रहे थे। आनापुर के पास गड्ढे में अचानक बाइक चली जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। डड़ारी निवासी रणवीर उपाध्याय शनिवार को ही बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। कोथरा टंकी के पास सड़क पर ही वाहन अनियंत्रित हो पलट गया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तातोमुरैनी निवासी इश्तियाक शुक्रवार को जिला मुख्यालय से देर शाम घर जा रहे थे। आनापुर क्रा¨सग के पास स्थित पटेल ढ़ाबा के पास गडढे में फंसकर वाहन का एक्सल टूट गया। जिससे वे वाहन समेत गिर गए। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। क्षेत्र के दिनेश पाठक, अकबर अली, कासिम, विकास आदि ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग नरहरपुर से कोथरा के बीच सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।