पूरी हुई तैयारी, मतदाताओं आज आपकी बारी
सुलतानपुर : व्यवस्था तैयार है। प्रशासन सजग है। बूथ पर मतदान पार्टियां पहुंच चुकी हैं। अर्द्धसैनिक औ
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 10:32 PM (IST)
सुलतानपुर : व्यवस्था तैयार है। प्रशासन सजग है। बूथ पर मतदान पार्टियां पहुंच चुकी हैं। अर्द्धसैनिक और पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर नजर रखे है। अब आपकी बारी है। 17, 84, 382 मतदाताओं अपने कर्तव्य को निभाने बूथ तक जरूर पहुंचे। दिखा दें कि सुलतानपुर के वोटर घरों में नहीं बैठते। मतदान पर वे दायित्व निभाने जाते ही हैं। वोट से ही तो आप अपने शहर, जिला, नगर के विकास में हाथ बटाएंगे। इसी ताकत से ही देश मजबूत होगा। वोट बेशकीमती है, इसे घर में बैठकर बेकार न करें। शत-प्रतिशत मतदान कर इतिहास लिख दें, ये मौका आपसे बस यही कह रहा है, निकल आओ, बूथ तक पहुंचो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें