मदरसों में भी फहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान
सुलतानपुर: 15 अगस्त को चहुंओर तिरंगा लहराया। इससे मदरसे भी अछूते नहीं रहे। जिले के कइ
सुलतानपुर: 15 अगस्त को चहुंओर तिरंगा लहराया। इससे मदरसे भी अछूते नहीं रहे। जिले के कई मदरसों में मौलवी-मौलानाओं ने राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया और राष्ट्रगान किया। शहर के बाधमंडी के निकट स्थित जामे इस्लामिया मदरसा खैराबाद में मौलाना उस्मान कासमी ने झंडा फहराया। कुड़वार के मदरसा सुफ्फे उस्मानिया असद नगर धरावा में योमे आजादी के मौके पर झंडा फहराया कर राष्ट्रगान गाया गया। मौलानाओं ने देश की आजादी के बारे में बच्चों को संबोधित किया। मदरसा के सदर मौलाना मुराद कासमी ने कहा जंग-ए-आ•ादी में जिस तरह हमारे उलेमाओं और ¨हदू के धर्म के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया है। उस वक्त भी कुछ नफरत के सौदागर थे जो आज भी हैं। हम सब का फर्ज बनता है कि देश मनो-अमान के लिए जब भी जरूरत पड़ेगी हम तन-मन-धन से देश की सेवा के लिए समर्पित है। मौलाना मकबूल खान, हाफिज फैयाज, सलमान, हकीम, नौसाद आदि ने बच्चों को संबोधित किया। कादीपुर संवादसूत्र के अनुसार, कस्बे स्थित जामे इस्लामिया मदरसे में मौलाना शफीक ने झंडारोहण किया। शफीक ने राष्ट्र की एकता-अखंडता का कायम रखने की अपील की।