रक्तदान कर मनाया जन्मदिवस
सुल्तानपुर : सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को सपाइयों ने शनिवार को 'समता दिवस' के रूप मे
सुल्तानपुर : सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को सपाइयों ने शनिवार को 'समता दिवस' के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस अवसर पर जिला अस्पताल में रक्तदान कर मरीजों को फल बांटे। इसके उपरांत सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी मुखिया के द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में विधायक अनूप संडा व अरुण वर्मा ने कार्यकर्ताओं संग जाकर जिला अस्पताल में रक्तदान किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष प्रो.रामसहाय यादव की अगुआई में वार्डो में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। पंद्रह लोगों ने रक्तदान में सहभागिता की। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से रामबहादुर यादव, शिवबहादुर यादव, शैलेंद यादव, सुनील अग्रहरि, आशीष यादव, जमीरुद्दीन, धर्मेद्र यादव, देवतादीन निषाद, त्रियुगी यादव, शेषराम, मौलाना इनामुर्रहमान शामिल रहे। इसके उपरांत सपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। केक काटकर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व विधायक रामरतन यादव, सूर्यलाल यादव, महादेव यादव, पंकज सिंह, दिलशाद राईन, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, राजनरायन, दिलशाद राइन, खुर्शीद अहमद, शारदा यादव, शकील अहमद, हृदयराम यादव, विजय बहादुर यादव, उमेश प्रताप सिंह, निजाम अहमद, प्रेमलाल, ओमप्रकाश सिंह, मो.अबरार प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। उधर, संयुक्त व्यापार मंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह की अगुआई में रामलीला मैदान स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ का दूध, शहद व गंगाजल से रुद्राभिषेक कर मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की और प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर नरोत्तम कानोडिया, इकरार अहमद, रवींद्र दूबे, विपिन सिंह, पिंटू यादव, रानू पंडित, सूरज सिंह, कल्लू यादव, राजबलि वर्मा, राजनारायण तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, बबलू उपाध्याय व नगर अध्यक्ष बेलाल अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष अग्रहरि व संचालन नितीश मिश्रा ने किया। वहीं तेजेंद्र सिंह बग्गा की अगुआई में गुरुनानकपुरा स्थित गुरुद्वारे में पार्टी सुप्रीमों की लंबी उम्र के लिए विशेष पूजा एवं अरदास किया गया। इस मौके पर सतनाम सिंह, रवींद्र सिंह, सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, सतप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह व हरिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
कुड़वार संवादसूत्र के अनुसार प्रधान संघ के अध्यक्ष मो.हसीब, रामबहादुर यादव, शेरबहादुर यादव, डॉ.अनवर आलम खां, दिनेश तिवारी, हरीश शर्मा, अनिल तिवारी, अरविंद दूबे व अशोक सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण व रक्तदान कर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया।