अजीब वारदातः युवक का अपहरण कर जननांग काटा फिर उसी जगह छोड़ा
उत्तर प्रदेश में आज चार पहिया सवारों ने एक बाइक सवार का अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद उसका जननांग काटकर उसे उसी स्थान पर छोड़ गए।
सुलतानपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में हिंसा की तरह-तरह की वारदातें सामने आने लगीं हैं। आज शाम एक ताजा घटना में अज्ञात चार पहिया सवारों ने एक बाइक सवार को जबरन उतारकर अपहरण कर लिया। कुछ देर तक अफरातफरी मची रही और बाद में उसका जननांग काटकर उसी स्थान पर छोड़ गए। इस अजीबोगरीब घटना से पुलिस भी हैरान है।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में आरोपी पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अयूब लखनऊ में गिरफ्तार
लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राज मार्ग के सुलतानपुर में गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव के पास से यह युवक गुजर रहा था तभी बाइक रोककर कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। करीब दो घण्टे तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में युवक का जननांग काटकर पुन: उसी स्थान पर छोड़ दिया गया। अब युवक को उपचार के लिए सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: धोखा देकर तीसरी शादी करने आए दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटा दी बरात