ओवरब्रिज के लिए डीआरएम को भेजा पत्र
सुलतानपुर : पुलिस लाइन के समीप रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में सुस्ती के विरोध में नगरवासियों का आंदोल
सुलतानपुर : पुलिस लाइन के समीप रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में सुस्ती के विरोध में नगरवासियों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने दिनभर एसपी आवास के बाहर धरना दिया। इसके बाद मंडल रेलवे प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन एडीईएन (सहायक मंडल अभियंता) को सौंपा गया।
ओवरब्रिज के निर्माण में देरी को लेकर नगरवासियों ने प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया था। लेकिन, अफसरों की उदासीनता के चलते लोगों ने बुधवार से आंदोलन शुरू कर दिया। निरालानगर निवासी समाजसेवी सुधीर तिवारी की अगुआई में पुलिस अधीक्षक आवास के सामने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर व बल्दीराय क्षेत्र के करीब पांच लाख लोगों को जिला मुख्यालय आने में कठिनाई होती है। इसे दूर करने के लिए नियमित रेलवे क्रॉ¨सग की व्यवस्था की जाए या फिर समुचित वैकल्पिक मार्ग बनवाया जाए। रास्ते से निर्माण सामग्री की ढेर हटाई जाए। ओवरब्रिज के निर्माणस्थल के एक से दूसरे छोर तक मिट्टी व गिट्टी डलवाने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही आरओबी के बगल में नाली व अंडरपास बनवाया जाए। वहीं, रेलवे के हिस्से में आने निर्माण को शीघ्रता से कराने के लिए डीआरएम को चिट्ठी एडीईएन को सौंपी गई है। इस मौके पर दीपक जायसवाल, मोहित तिवारी, शशांक पांडेय, प्रह्लाद गुप्ता, विवेक विक्रम ¨सह, अभिषेक ¨सह, शिव बहादुर, मनोज कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र मिश्र, राममिलन शर्मा, अभिषेक शुक्ला, अंकित दुबे, महेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन से अपील की जाएगी। लेकिन, आरओबी पर गार्डर रखने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे क्रॉ¨सग पूरी तरीके से बंद करनी पड़ेगी।
-अभिषेक ¨सह, सहायक मंडल अभियंता, रेलवे