Move to Jagran APP

चिलचिलाती धूप से चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

सुलतानपुर: मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे लोग गुरुवार को निराश हुए। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआ

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 09:46 PM (IST)
चिलचिलाती धूप से चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी
चिलचिलाती धूप से चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

सुलतानपुर: मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे लोग गुरुवार को निराश हुए। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, दोपहर होते-होते आसमान में बादल मंडराने लगे। करीब दो बजे तक बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। दिनभर बादलों पर सूरज हावी रहा। दोपहर बाद बादल छट गए और चिलचिलाती धूप शाम तक बरकरार रही। जिसके चलते पारा चढ़ गया और उमस भरी गर्मी बढ़ गई। मौसम के इस मिजाज से लोग परेशान दिखे।

loksabha election banner

वर्षा ऋतु के इस सीजन में अभी तक जिले में दो बार प्री मानसून बरसात हो चुकी है। लेकिन अभी भी तर-ब-तर कर देने वाली झमाझम बरसात का लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि गुरुवार को बारिश होगी। दिन में बादल भी उमड़ते-घुमड़ते रहे, लेकिन बिना बरसे ही चले गए। तेज धूप के असर से बुधवार को सुबह हुई बरसात का असर भी जाता रहा। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। पारा बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे उमस व गर्मी बढ़ गई। हवा की गति भी काफी धीमी रही। सिर्फ 2.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं लोगों को कोई खास राहत नहीं दे सकीं। वायुमंडल में नमी अधिकतम 81 व न्यूनतम 58 रही। जबकि सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बरसात होने के भी आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.