छेड़खानी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
कूरेभार (सुलतानपुर) : सप्ताहभर से फरार चल रहे छेड़खानी आरोपी को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। उसे चौद
कूरेभार (सुलतानपुर) : सप्ताहभर से फरार चल रहे छेड़खानी आरोपी को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। उसे चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
थानाक्षेत्र के एक गांव में 9 जून को एक सात वर्षीय बच्ची से गांव के ही युवक रोहित कुमार (20) ने छेड़खानी की थी। बच्ची की गुहार पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को भागते हुये देख लिया था। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने मामले की टाल-मटोल करने लगी। जिसके चलते घटना से आहत मां ने पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय से न्याय की गुहार लगायी। एसपी के हस्तक्षेप के बाद 15 जून को स्थानीय पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। कूरेभार थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।