Move to Jagran APP

बारिश के बाद निकली धूप, उमस ने किया बेचैन

स लतानपुर : भीषण उमस से परेशान लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत भरी रही। भोर से ही उमड़-घुमड़ रहे बादल

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 10:15 PM (IST)
बारिश के बाद निकली धूप, उमस ने किया बेचैन
बारिश के बाद निकली धूप, उमस ने किया बेचैन

स लतानपुर : भीषण उमस से परेशान लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत भरी रही। भोर से ही उमड़-घुमड़ रहे बादल करीब साढ़े सात बजे बरसने लगे। लगभग पौन घंटे तक बरसात हुई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। लेकिन दोपहर होते-होते बादल छट गए और तेज धूप निकल आई। जिससे एक बार फिर से लोग उमस से बैचेन हो उठे। वहीं मौसम के बदले मिजाज से अन्नदाता मुदित हैं। खेती-किसानी के काम में तेजी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को दिन भर उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। रात में भी गर्मी चरम पर रही। लेकिन बुधवार को सुबह हुई तो आसमान में काले घने बादल मंडराने लगे। थोड़ी ही देर में रिमझिम फुहारें पड़ने लगीं। सुबह तकरीबन नौ बजे तक बरसात हुई। इस बीच लगभग आधे घंटे तक कहीं-कहीं झमाझम पानी बरसा। जिससे मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे से तेज धूप निकल आई। जो शाम तक बरकरार रही। इससे उमस व गर्मी बढ़ गई। उधर, मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे अन्नदाताओं के लिए यह बारिश शुभ संकेत लेकर आई। क्योंकि यह पानी धान की नर्सरी के लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही साथ धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में भी सहूलियत होगी।

इनसेट..7.2 मिलीमीटर हुई वर्षा

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह 7.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वायुमंडल में नमी अधिकतम 87 और न्यूनतम 70 रही। 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलीं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को भी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.