अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने पूजे वट वृक्ष
सुलतानपुर : पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने परंपरागत ढंग से गुरुवार को वट वृक्षों की पूजा की। विवि
सुलतानपुर : पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने परंपरागत ढंग से गुरुवार को वट वृक्षों की पूजा की। विविध कर्मकांड पूरे किए गए। धर्मस्थलों पर भीड़ लगी रही।
शहर के सिविल स्थित देववृक्ष पारिजात व संकट मोचन मंदिर स्थित वट वृक्ष के नीचे सुबह से महिलाओं का जमावड़ा शुरू हो गया। ¨हदू धर्मशास्त्रों के अनुसार वट वृक्ष पूजन के महत्व को देखते हुए महिलाओं ने विभिन्न कर्मकांड पूरे किए। वृक्ष की परिक्रमा की। धागा बांध कर पति की लंबी आयु के लिए मनौती मांगी। इस दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई गई। महिलाओं ने कथा से प्रेरणा ली। घरों में विशेष पकवान गए। वट वृक्ष पर पकवानों को चढ़ाया भी गया। उधर, सीताकुंड घाट पर भी विशेष अनुष्ठान एवं पूजन अर्चन दिनभर चलता रहा। मंदिरों में महिलाओं ने दर्शन-पूजन किए। पूरा दिन उपवास रखकर पति एवं परिवार की मंगल कामना की। कादीपुर, लम्भुआ, जय¨सहपुर, भदैंया, कुड़वार, धम्मौर, दूबेपुर आदि क्षेत्रों में भी जगह-जगह वट वृक्षों की पूजा हुई। वहां भी आधी आबादी ने व्रत रखकर वृक्ष का पूजन किया। साथ पर्यावरण संरक्षण करने का भी संदेश दिया।