Move to Jagran APP

आधी आबादी ने सीखा आजीविका चलाने का हुनर

सुलतानपुर : महिलाएं भी बेहतर आजीविका चला सकती हैं। इस ध्येय को पूरा करने के लिए आधी आबादी को अहमट स्

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 09:47 PM (IST)
आधी आबादी ने सीखा आजीविका चलाने का हुनर
आधी आबादी ने सीखा आजीविका चलाने का हुनर

सुलतानपुर : महिलाएं भी बेहतर आजीविका चला सकती हैं। इस ध्येय को पूरा करने के लिए आधी आबादी को अहमट स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सुलतानपुर व बस्ती जिले की 92 महिलाओं ने 'हम होंगे कामयाब' मंत्र को आत्मसात किया। अब ये प्रशिक्षित महिलाएं ब्लाकों पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह की नारियों को प्रशिक्षित करेंगी। आठ दिवसीय आवासीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि एनआरएलएम ने महिलाओं को आजीविका चलाने का हुनर सिखाया है। इस समूह में काम करने वाली हर महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं। इससे आधी आबादी को आजीविका खोजने के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ती। उपायुक्त एनआरएलएम बृजभान ¨सह कहा कि स्टेट रिसोर्स पर्सन (एसआरपी) ने ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) में चयनित महिलाओं को आठ दिनों तक प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रशिक्षक बना दिया है। इसमें 48 बस्ती जनपद की हैं जबकि सुलतानपुर की 44 हैं। अब यह महिलाएं अपने-अपने जिले में विकासखंड स्तर पर समूह की सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगी। संचालन जिला मिशन मैनेजर रामराज सरोज ने किया। इससे पहले समूहों में सक्रिय महिलाओं की सफलता की कहानियां सुनाकर प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया गया। फिर महिलाओं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.