Move to Jagran APP

याद आए राजीव गांधी, हवन और शांतिपाठ

सुलतानपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं बरसी पर रविवार को कार्यक्रमों की लंबी शृंखला रही

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 11:45 PM (IST)
याद आए राजीव गांधी, हवन और शांतिपाठ
याद आए राजीव गांधी, हवन और शांतिपाठ

सुलतानपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं बरसी पर रविवार को कार्यक्रमों की लंबी शृंखला रही।

loksabha election banner

सुबह से ही प्रभातफेरी, मार्च, सर्वधर्म पाठ, हवन-पूजन, संगोष्ठी, पौधरोपण व शांतिभोज के कार्यक्रम जगह-जगह शाम तक आयोजित होते रहे। हालांकि, शहर कांग्रेस कमेटी इस बार भी बंटी नजर आई।

जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में जिला अध्यक्ष केके मिश्र के संयोजन में बरसी को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकाली। विचार गोष्ठी हुई। इसमें पंचायतीराज की स्थापना समेत विभिन्न विकास कार्यक्रमों को लेकर उनके योगदान पर चर्चा हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी, प्रेमनाथ पांडेय, रामसबध मिश्र, हौसिला भीम, राजेश श्रीवास्तव, शीतला साहू, हाजी जमा खां, मनोज शुक्ला, राजदेव शुक्ल, पवन मिश्र आदि ने भी इस अवसर पर विचार व्यक्त किए। वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी ने तिकोनिया पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया। हालांकि, यहां संगठन दो धड़ों में बंटा नजर आया। पूर्व नगर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र व नगर अध्यक्ष सिराज भोला के नेतृत्व में अलग-अलग तंबू कनात लगाकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया यगा। भोला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कई जिलास्तरीय पदाधिकारी भी शरीक हुए। पहले माल्यार्पण एवं सामूहिक हवन और फिर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। दोपहर बाद शांति भोज हुआ। इसमें गुलाम मोइनुदद्दीन, नसीम इदरीसी, कामरान जफर, महेंद्र ¨सह, मनोज शुक्ल, जफर उल्ला, डॉ. आदित्य दूबे आदि ने हिस्सा लिया। वहीं, पूर्व नगर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र के संयोजन में भी राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण, सर्वधर्म सभा, हवन-पूजन, मंत्रोच्चारण के बाद संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्र, मकसूद आलम, अशोक उपाध्याय, परमजीत ¨सह, रणजीत ¨सह इनायतपुरी, सुरेंद्र शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, वेनू शुक्ला, मदन तिवारी, मो. इकराम व लाल पदमाकर ¨सह आदि ने भाग लिया। सामूहिक शांति भोज का भी आयोजन किया गया। युवक कांग्रेस ने प्रदेश सचिव सुब्रत ¨सह के संयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी परिसर में पौधे रोपे। इसमें लम्भुआ विस अध्यक्ष रीतेश रजवाड़ा, मानस तिवारी, रवि श्रीवास्तव, उपेंद्र द्विवेदी, तेज बहादुर पाठक, सौरभ तिवारी, सूफियान, डीसी पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रदेश सचिव वरुण मिश्र के संयोजन में शास्त्रीनगर में एक को¨चग संस्थान के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष शकील अंसारी ने राजीव गांधी के जीवन को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि वे जमीनी हकीकत को समझते थे। देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक वही हैं। रोहित उपाध्याय, अमित पाठक, आवेश अहमद, अभिषेक ¨सह, शिवम, गोपाल, आलोक, अरुण आदि इस अवसर पर मौजूद रहे। कादीपुर संवादसूत्र के अनुसार, गांधी नगर स्थित कांग्रेस दफ्तर में वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र प्रताप ¨सह ने बरसी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने व विदेशों में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए पूर्व पीएम के योगदान को अतुलनीय बताया। इस अवसर पर संजीव ¨सह, छत्रपाल ¨सह, बृजेश ¨सह, इरफान अहमद, रामलौट यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.