46 विधायक, 9 मंत्री और तीन सांसदों का मेला
सुलतानपुर : सुलतानपुर में सरकार बनने के आठ दिन भीतर भाजपा की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। स्नेह मिलन के
सुलतानपुर :
सुलतानपुर में सरकार बनने के आठ दिन भीतर भाजपा की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। स्नेह मिलन के बैनर तले संगठन ने काशी प्रांत के चौदह जिलों के 46 विधायक, 9 मंत्री और तीन सांसदों को इकट्ठा कर दिया। एक निजी गेस्ट हाउस में सैकड़ों वीआइपी एकत्रित हुए। संगठन को ऊर्जा तो मिली ही, साथ ही नेता भी खुशी से लवरेज हो गए। इस कार्यक्रम में सभी जिलों के संगठन पदाधिकारी भी बुलाए गए थे। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी पहुंचकर 2019 की तैयारियों को तेज करने की टिप्स दे गए।
सोमवार को कार्यक्रम में आने वाले वीआइपी नेताओं के साथ-साथ लोक सभा पालक, जिलाध्यक्षों सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पार्टीजनों को लोकसभा तैयारियों में अब जुटने की बात कही। उन्होंने खाका भी खींच दिया। यह भी बता दिया कि अब उनका लक्ष्य 2019 है। इस मौके पर काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य ने उपलब्धियों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का उल्लेख किया।
इनसेट..सुनील बंसल ने दिए टिप्स
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि 13 तारीख तक पूरे सप्ताह हर सेक्टर में सम्मेलन करना है। उसमें तीन चीजों पर विशेष ध्यान देना है। संगठन पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र की उपलब्धियों की चर्चा, जीएसटी के बारे में नीचे तक जानकारी बांटना और सम्मेलनों के दौरान अंत में जितने लोगों की उपस्थिति हो उनके स्मार्ट फोन में भीम एप डाउनलोड किया जाए। इससे कैशलेस में कदम आगे बढ़ेगा।
इनसेट.सबसे ज्यादा युवा विधायक भाजपा के पास
संगठन महामंत्री ने कहा कि 103 विधायक हमारे ऐसे हैं जिनकी उम्र पचीस से पैंतीस के बीच है। यानी सबसे ज्यादा युवा विधायक भाजपा के पास हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 25 साल 6 माह का हमारा सबसे युवा विधायक है। 24 जिलों में पार्टी ने क्लीन स्विप किया है। वहां किसी अन्य को मौका ही नहीं मिला। भाजपा हर जिले में जीती है। लोकसभा की तर्ज पर ही विधान सभा में मत प्रतिशत हासिल हुआ है।
इनसेट..स्थानीय नेताओं की बल्ले-बल्ले
काशी प्रांत का आयोजन था। पर, जिले में होने के नाते यहां के भाजपाइयों की बल्ले-बल्ले रही। प्रांत महामंत्री होने के नाते रामचंद्र मिश्र मंच संचालन से लेकर हर जगह मौजूद दिखने की भरसक कोशिश में रहे। पार्टी उपाध्यक्ष ज्ञान जायसवाल एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की पल-पल की खबर लेते रहे। कौन किस कमरे में रुकेगा यह ज्ञान जायसवाल की जिम्मेदारी थी। जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी भी उन व्यस्ततम पार्टी नेताओं में थे। जिनके ऊपर एक नहीं कई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। कार्यकर्ता भोजन कहां करेंगे, नाश्ता उन्हें कहां मिलना है उन्हें यह कई बार माइक से बताया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के लिए दोहरी भागदौड़ थी। चौक में होने वाला कवि सम्मेलन देर शाम शुरू होगा, उसकी तैयारियों के बीच वे अपने पूरे दलबल के साथ कार्यक्रम में जुटे रहे। महिलाओं ने भी अतिथियों का स्वागत सत्कार करने में कसर नहीं छोड़ी। प्रीती प्रकाश, बबिता तिवारी, पूजा कसौंधन, सुमन ¨सह, भावना ¨सह सहित दर्जनों महिला नेता अतिथियों को टीका लगा उन पर पुष्प वर्षा करती रहीं।
इनसेट.सेल्फी और फोटो ¨खचाने की होड़
भाजपा के लिए अवसर था तो नेताओं के लिए इसे सजोने का मौका भी। हर कोई अपने बड़े नेताओं के साथ सेल्फी लेना चाह रहा था। कुछ निजी फोटोग्राफर भी वहां थे। जिनके माध्यम से पार्टी को छोटा बड़ा हर नेता ऐसे फोटो कराना चाह रहा था जो वो सजोकर रख सके। साथ ही सरकार में अपनी सीधी भागीदारी भी जता सके। कई मौकों पर तो पुलिस के लिए तमाम कार्यकर्ता मुसीबत भी बन गए। पुलिस उन्हें भगा सकती नहीं थी। इस नाते दाएं-बाएं हट गई और कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ फोटो करते-कराते रहे।
इनसेट.पार्टी में कोई शामिल नहीं होगा : बंसल
प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भरी सभा में एक चीज स्पष्ट कर दी कि पार्टी में अब कोई नेता शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जो दल लूटने खसोटने में जुटे थे, उनके लोग सत्ता बदलते अब पाला बदल का खेल करेंगे। पार्टी ने तय किया है कि कोई किसी को शामिल नहीं कराएगा। यह निर्णय संगठन के शीर्षस्तर पर ही तय हो चुका है।