24 को जिले में दो सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री
सुलतानपुर : सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी तैयारियों को तेज
सुलतानपुर : सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलेवार सभाओं का कार्यक्रम तय हो गया है। इसी कड़ी सीएम 24 जनवरी को जिले में दो जनसभाएं करेंगे। पार्टी ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शनिवार को कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। सपा जिलाध्यक्ष प्रो.रामसहाय यादव को शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भेजा गया है। जिसमें मंगलवार को पहला कार्यक्रम सदर विधानसभा के मोतिगरपुर में दूसरा कार्यक्रम इसौली विधानसभा क्षेत्र के सुरेशनगर में प्रस्तावित है। मीडिया प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने 22 जनवरी को पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की बैठक में आमंत्रित किया है।