आधे शहर में सात घंटे गुल रही बिजली
सुलतानपुर : रविवार को आधे शहर की बिजली दिन में सात घंटे तक गुल रही। जिससे करीब 45 हजार उपभोक्ताओं क
सुलतानपुर : रविवार को आधे शहर की बिजली दिन में सात घंटे तक गुल रही। जिससे करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कटौती के दौरान पालिका की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त रही। जिसके चलते लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए।
डाकखाना पॉवर हाउस का इन दिनों उच्चीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को पॉवर ग्रिड के अभियंताओं ने मरम्मत कार्य के लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक सप्लाई ब्लाक लिया था। उपकेंद्र के 33 हजार इनक¨मग लाइन में दो वैक्यूम सर्किट ब्रेकर लगाए गए। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि ब्रेकर लगने के बाद उपकेंद्र का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। खराबी व शार्ट सर्किट के दौरान पॉवर हाउस के दोनों ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहेंगे। मरम्मत कार्य के लिए सात घंटे का ब्लाक लिया गया था। लेकिन आधे घंटे का अतिरिक्त समय लगा। शाम करीब साढ़े पांच बजे उपकेंद्र का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान सिविल लाइन, सीताकुंड, बढ़ैयावीर, सिरवारा रोड, विवेकनगर, गोलाघाट, निरालानगर, रुद्रनगर, सब्जीमंडी, करौ¨दया समेत दर्जनों मोहल्ले की बत्ती गुल रही। जिससे करीब 45 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बता दें कि बीते हफ्ते उपकेंद्र में कैपिसिटर लगाने के लिए मेगा ब्लाक लिया गया था। लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते अभी सिर्फ ढांचा ही तैयार किया जा सका है।