तूने आंगन नहीं बहारा कैसे आएंगे भगवान.
सुलतानपुर : तूने आंगन नहीं बहारा, कैसे आएंगे भगवान। मन का मैल नहीं है धोया कैसा, कैसे आएंगे..भजन स
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 12:04 AM (IST)
सुलतानपुर : तूने आंगन नहीं बहारा, कैसे आएंगे भगवान। मन का मैल नहीं है धोया कैसा, कैसे आएंगे..भजन सुनकर मां आदि गंगा की आरती में शामिल हुए श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। गोमती की सफाई करने का लोगों ने संकल्प लिया।
गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी दिनकर प्रताप ¨सह की अध्यक्षता में रविवार की सुबह गोमती नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया। सीताकुंड घाट पर मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने घाट के आसपास का कचरा हटाया। स्थानीय लोगों ने भी पालीथीन कचरा हटाने में कार्यकर्ताओं का सहयोग किया। शाम के समय भजन संध्या व आरती का आयोजन हुआ। मुख्य यजमान एमडीपीजी कालेज के संस्कृत विषय के एशोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने आदि गंगा की आरती की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें