एफसीआइ के गोदामों में गेहूं और चावल खत्म
सुलतानपुर : जिले की भारतीय खाद्य निगम की गोदामों में अनाज की उपलब्धता खत्म हो गई है। स्टॉक निल होने
सुलतानपुर : जिले की भारतीय खाद्य निगम की गोदामों में अनाज की उपलब्धता खत्म हो गई है। स्टॉक निल होने से निगम के अफसरों ने आवंटन देने से हाथ खड़े कर लिए हैं। ब्लॉक गोदामों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज भंडारण रुक गया है। इससे पांच लाख से अधिक परिवारों को समय पर अनाज देने की व्यवस्था पर ग्रहण लग गया है।
एक दिसंबर से भारतीय खाद्य निगम जिले की 12 ब्लॉक गोदामों में गेहूं और चावल का भंडारण करना शुरू करता है। इस माह की शुरुआत से पूर्व की भांति अनाज का भंडारण शुरू हुआ। पहले सप्ताह के अंत तक स्टॉक खत्म हो गया। बताया जाता है कि गोदामों में महज खराब बोरियां ही बचीं थीं। जिसे लेने से इंकार करने पर एफसीआइ के अफसरों ने अनाज देने से हाथ खड़े कर लिए। इससे जिले की सभी ब्लॉक गोदामों में अनाज का भंडारण रुक गया है। आवंटन के सापेक्ष अनाज बोरियां लेने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के वाहन एफसीआइ अधीनस्थ राज्य भंडारण निगम के गोदामों के बाहर खड़े हुए हैं। इनकी संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। संकट के दौर में एफसीआइ के अफसरों ने अमेठी जिले से आवंटन लेने के लिए कहा है। जिसे खाद्य विभाग ने खारिज कर दिया है।
अनाज देने के लिए एफसीआइ जिम्मेदार : डीएफएमओ
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश ¨सह ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम ने अनाज की उपलब्धता खत्म होने की जानकारी दी है। इससे ब्लॉक गोदामों में अनाज भंडारण का कार्य रुक गया है। अमेठी से अनाज लेने की बात को खारिज कर दिया गया है। वाहन स्वामी दूसरे जिले में जाकर अनाज लेने से किनारा कर रहे हैं। समस्या से मुख्य खाद्य अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।