'आई कांग्रेस तो मिलेगा महंगाई भत्ता'
सुलतानपुर : कांग्रेस की सरकार बनी आमजनता को महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह वादा सोमवार को इसौली विधानसभ
सुलतानपुर : कांग्रेस की सरकार बनी आमजनता को महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह वादा सोमवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के धम्मौर कस्बे में पहुंची राहुल गांधी संदेश यात्रा में पार्टी जिलाध्यक्ष केके मिश्र ने किया। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया।
जिला उपाध्यक्ष हृदयराम यादव व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रणविजय ¨सह के संयोजन में राहुल गांधी जनसंदेश यात्रा का आयोजन इसौली विधानसभा क्षेत्र में किया गया। जिसमें आरटीआइ टास्क फोर्स के जिला चेयरमैन जमा खां भी मौजूद रहे। ह्रदयराम यादव ने कांग्रेस की पुरानी उपलब्धियों से जनता को अवगत कराते हुए किसानों के हित व कर्जा माफी की बात कही। जफर ने कहाकि इस बार कांग्रेस ही सरकार बनेगी। राहुल की संदेश यात्रा से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे हैं। पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने जनता को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में मक़सूद आलम, यशवंत ¨सह, फिरोज खान, रीतेश रजवाड़ा, सिराज भोला, राजेश कुमार टोमांचो, सलामत उल्ला, मनोज तिवारी, अनिल मिश्र, जमींदार यादव, एसपी ¨सह, रामचंदर यादव, जगमोहन यादव, रवींद्र कोरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।