बूथ संरचना से ही मिशन 2017 में फतह संभव
सुलतानपुर : भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। बूथ संरचना, मतदाता
सुलतानपुर : भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ। बूथ संरचना, मतदाता संपर्क व संवाद विषयों पर प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने प्रकाश डाला। विपक्षी पार्टियों की नीतियों व कार्यों की आलोचना की गई। शहर के विवेकानंद नगर स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर भाजपा की नीतियों से अवगत कराना होगा। लम्भुआ संवादसूत्र के अनुसार विश्नोई ने मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप ¨सह से बूथ अध्यक्षों और संगठन के बारे में सवाल किया। भदैया में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लंभुआ सांसद प्रतिनिधि सुशील त्रिपाठी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश मिश्र, बूथ प्रभारी रवींद्र ¨सह अमेठी, राजेश चौबे चंदन समेत अन्य मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री ने टिकटार्थियों से बंद कमरे में बातचीत की। किसी भी मंडल से कोई भी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में नहीं पहुंची। कुडवार संवादसूत्र के अनुसार यश भारती विद्यालय में इसौली विधानसभा के भाजपा मंडल व बूथ अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश महामंत्री ने सीधा संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव में इसौली से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के टिप्स दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगजीत ¨सह, जिला महामंत्री शशिकान्त पाण्डेय, कृपाशंकर मिश्र, डॉ.संतोष ¨सह, जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्र, दयाशंकर यादव, रवीन्द्र ¨सह, अशोक यादव, महेश ¨सह, जगदीश अग्रहरि, सांसद प्रतिनिधि इसौली ओमप्रकाश पांडेय, जिपंस बबिता तिवारी व अखिलेश तिवारी, रामसूरत तिवारी, महाबीर श्रीवास्तव, डॉ.अनन्तप्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष जगप्रसाद ¨सह, आरपी मिश्र व रामकृपाल यादव, प्रदीप शुक्ला ,विजय तिवारी, इन्द्रनारायण तिवारी, मीडिया प्रभारी विजय ¨सह रघुवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।