चिकित्सा संघ के उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
सुलतानपुर : प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ के विभिन्न पदों पर 15 अक्टूबर को प्रस्तावित चुनाव
सुलतानपुर : प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ के विभिन्न पदों पर 15 अक्टूबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि संघ के 36 वर्ष के इतिहास में पहली बार लखनऊ से इतर सोमवार को सुलतानपुर में नामांकन कराया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ.अजीत कुमार ¨सह की देखरेख में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव समेत 15 सदस्य पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रदेश के कोने-कोने से आए 100 चिकित्सा अधिकारियों ने चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
ये हैं दावेदार
डॉ.चंद्र गोपाल पांडेय (बस्ती) अध्यक्ष, डॉ. विमल चंद कटियार (कन्नौज) उपाध्यक्ष, डॉ. प्रभाकर राय (गोरखपुर) महासचिव, डॉ. मयंक मोहन (लखनऊ) सचिव व डॉ. अर¨वद श्रीवास्तव (मऊ) ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। इनके अलावा कार्यसमिति सदस्य के लिए डॉ.शालिनी ¨सह, अमित वर्मा, डॉ. अंबरीश यादव, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. मुख्तार अहमद, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनीष कुमार चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राहुल गौतम, डॉ. रविप्रताप ¨सह, डॉ. शैलेंद्र ¨सह, डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. सूर्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव व डॉ. विवेक यादव ने नामांकन कराया।