राजगीर की मौत मामले की गुत्थी उलझी
सुलतानपुर : चार दिन पूर्व खेत में मिले राजगीर के शव की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस जहां उसे करंट स
सुलतानपुर : चार दिन पूर्व खेत में मिले राजगीर के शव की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस जहां उसे करंट से मौत मान रही है। वहीं परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
विदित हो कि चांदा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा गांव निवासी राकेश (35) पुत्र श्रीराम पेशे से राजगीर था। वे ठेका लेकर भवन निर्माण का कार्य करता था। इन दिनों सोवंशी के पुरवा गांव में लीलावती रजक के यहां काम चल रहा था। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके भाई की मोबाइल पर किसी ने कॉल करके जानकारी दी कि राकेश का शव खेत में पड़ा हुआ है। जब वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव देखा। मुंह से झाग निकल रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चांदा थाने के कर्मियों ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इसे करंट से मौत बता रही है। कुछ सवाल हैं जो राकेश की हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
*करंट लगने के बाद राकेश का शव खेत में कैसे पहुंचा।
*मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी परिजनों को क्यों नहीं दी।
*करंट लगने के बाद शरीर झुलसता है न कि मुंह से झाग निकलता है।
*अगर करंट घर में लगा तो किन लोगों ने उसका शव ले जाकर खेत में फेंक दिया। उन्हें किस बात का डर था।
..ऐसे कई सवाल हैं जो राकेश की हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो गला व नाक में अवरोध होने पर ही मुंह से झाग आता है। हालांकि इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होना संभव है कि उसकी मौत करंट से हुई या फिर किसी और वजह से?
पीएम रिपोर्ट की कार्बन कॉपी उन्हें मिली है उसकी लिखावट से कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है। दो-तीन दिन में मूलप्रति मिल जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर ¨बदु पर नजर रखे हुए है।
-डीके ¨सह, थानाध्यक्ष, चांदा