उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल
सुलतानपुर : बरसात के बाद बेतहाशा गर्मी ने लोगों का मुहाल कर दिया है। कई दिनों से ठप बारिश के बाद अब
सुलतानपुर : बरसात के बाद बेतहाशा गर्मी ने लोगों का मुहाल कर दिया है। कई दिनों से ठप बारिश के बाद अब उमस चरम पर है। जिससे महिलाओं और बच्चों का हाल ़खराब है। रविवार को दिन भर बिजली की आवाजाही ने लोगों की तकलीफ और बढ़ा दी। इलाके में बीते कई दिनों से बरसात ठप है। मौसम में अचानक बदलाव की वजह से उमस ज्यादा हो गयी है। उमस की वजह से तहसील के कस्बों के बा¨शदे बेहद कठिनाई का सामना कर रहे हैं। रात में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता जाग कर बिताते हैं। उस पर मच्छरों का प्रकोप कोढ़ में खाज का काम करता है। सुबह होते ही फिर बिजली गुल हो जाती है। फिर दोपहर बाद ही बिजली के दर्शन होते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं का हाल बेहाल रहता है। रविवार को दिन पाली की आपूर्ति में कई बार हुई कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। त्रस्त उपभोक्ता अब रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की मांग करने लगे हैं। तहसील मुख्यालय पर रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति न होने से उपभोक्ता आक्रोशित हैं। स्थानीय व्यापारियों ने रोस्टर में सुधार की मांग करते हुये आपूर्ति सुचारू किये जाने की मांग की है।