जीतूराम अध्यक्ष व डॉ.राजकरन बने महामंत्री
सुलतानपुर : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किय
सुलतानपुर : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें जीतूराम शाही को अध्यक्ष व जीआइसी भदैंया के प्राचार्य डॉ.राजकरन को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
आरक्षण के संरक्षण हेतु अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बुद्धघोष की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से नंदलाल गौतम, वीके दोहरे, इंजीनियर मुकेश दोहरे, आरए कोविद, बाबूलाल गौतम को संरक्षक बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेश बौद्ध, संतोष वर्मा, रमेशचंद्र गौतम को सौंपी गई। जबकि कोषाध्यक्ष उदयवीर ¨सह व
ऑडीटर जगदीश प्रसाद को बनाया गया है। ओमकार भारती, आरके कनौजिया, पांचूराम, वीर ¨सह भारती को संगठन मंत्री तथा राम खेलावन, नील नयन कनौजिया, देवीदीन एवं अजय कुमार को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। दयाराम गौतम व रामप्रकाश को सांस्कृतिक मंत्री तथा राम अवतार बौद्ध और अजय कुमार सलाहकार बनाया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बृजलाल बौद्ध व मनोज कुमार को संयुक्त रूप से मिली है। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को आरक्षण के संरक्षण हेतु अपना दायित्व निभाने एवं इस संबंध में सभी को जागरूक करने का आह्वान किया गया है।
ये हैं कार्यकारिणी सदस्य
अशोक कुमारी, प्रर्मिला, काली प्रसाद, उदय कुमार, गो¨वद, सोहनलाल, सुभाष चंद्र, राधेश्याम, श्रीराम, अजय कुमार, जैसराज भीम, अशोक कुमार, नरेश कुमार, रामचेत, राम संवारे, विमलेश, बृजलाल, संजय कुमार, भोलानाथ, रामप्रकाश, महेंद्र कुमार, भजनलाल, अजय कुमार, अनुज कुमार, रामजीत, बलवंत ¨सह व श्याम देव को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जगह मिली है।